यूपी में 12 आईएएस अफसरों का तबादला

  मिर्जापुर, रामपुर, कानपुर देहात समेत 6 जिलों के बदले गए डीएम

लखनऊ। यूपी में 12 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र ( आईएएस 2012) DM बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।

महेंद्र सिंह तंवर  आईएएस 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल  आईएएस 2013) DM मिर्जापुर को DM बस्ती बनाया गया है। रवींद्र कुमार मन्दार ( आईएएस 2013) DM रामपुर को DM बिजनौर बनाया गया है। प्रियंका निरंजन ( आईएएस 2013) DM बस्ती को मिर्जापुर का DM बनाया गया है। अंकित अग्रवाल ( आईएएस 2012) DM एटा को DM रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

इसी प्रकार प्रेम रंजन सिंह ( आईएएस 2014) CEO BIDA को DM एटा बनाया गया है। वहीं, अक्षय त्रिपाठी ( आईएएस 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर DM बनाकर भेजा गया है। IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन ( आईएएस 2014) कानपुर देहात की डीएम विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

पहले शुक्रवार सुबह तीन सीनियर  आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया। 

हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts