डीएवी विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

 स्कूल परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 

मेरठ । मंगलवार को शास्त्री नगर सी जे डीएवी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। मेजर ध्यानचंद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष यह दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  सतीश शर्मा पूर्व भारतीय हॉकी कोच उपस्थित थे।

      मेजर ध्यानचंद को स्मरण करते हुए विद्यालय में सदनों के आधार पर क्रमश लक्ष्य निर्भय शौर्य  तेजस सदनों के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें तेजस हाउस को प्रथम स्थान तथा लक्ष्य हाउस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।वॉलीबॉल के खेल के पश्चात रस्सा कूद कॉपी बैलेंसिंग आदि कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।खेल स्वास्थ्य  के लिए अति आवश्यक होते हैं। जीवन में खेलों का महत्व अतुलनीय होता है। खेल  मस्तिष्क को शांति देते हैं तथा शरीर को स्वस्थता। खेलों के आयोजन के पश्चात समस्त विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।डॉ विनीत त्यागी कुमुद त्यागी प्रवेश डबास सुशील त्यागी तथा वीरपाल सिंह ने खेलों का आयोजन किया तथा प्रधानाचार्य अपर्णा जैन ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts