भगवान ही सारी सृष्टि बनाता है, चलता है -आचार्य ब्रज किशोर तिवारी 

मेरठ। मानसरोवर कॉलोनी पर बाबा मानसनाथ महादेव मंदिर इस्थित श्रीमद भागवत पुराण कथा के दूसरे दिन पूज्य आचार्य ब्रज किशोर तिवारी जी महाराज (वाराणसी वाले) जी के मुखविंद से शुरू हुई।

 कथा में व्यास पीठ पर विराजमान ब्रज किशोर महाराज ने बताया कि भगवान कौन है ? उन्होंने सच्चिदानंद की व्याख्या की। उन्होंने बताया भगवान ही सारी सृष्टि बनाता है, चलता है और समय आने पर उसको नष्ट करता है।ईश्वर की महिमा पाने के लिए हमे प्रयास करना होता है। उनकी कृपा बिना प्रयास नही मिलती। उन्होंने इसके लिए सूर्य देवता का उदहारण देते हुए बताया जैसे बिना घर का दरवाजा व खिड़की खोले प्रकाश अंदर नही आता वैसे ही भगवान अपनी कृपा हमेशा बरसाते है पर उसको पाने के लिए सार्थक प्रयास करना आवश्यक है।

इन्होंने कहा कि कलयुग में भक्ति के लिए पहाड़ो व जंगलों में जाने की आवश्कता नही है। भक्ति ग्रहस्त जीवन मे रहकर भी सफलता पूर्वक की जा सकती है।काल कब आजाये किसी को नही पता इसलिए ईश्वर की भक्ति हमेशा करे और मन से करे। भक्ति करने की कोई उम्र नही होती।बुरे समय से भागवत ही बचाकर ले जाती है। इसलिए हमें कम से कम एक पृष्ठ श्रीमद्भागवत का पाठ अपने घर नित्य करना चाहिए जिससे हम भगवान से जुड़े रहेंगे और कभी भी हमारा अनर्थ नही होगा।जीवन मे दान करने का महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पुण्य उत्पन होने के बाद ही भागवत सुनने का अवसर मिलता। बिना पुण्य के भागवत सुनने का अवसर मिला असंभव है।कथा में सैकड़ो भक्तों ने भक्ति लाभ उठाया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts