डीएवी मेरठ की शिक्षिका को मिला राष्ट्रीय सम्मान

 भारत सरकार के विदेश एवं शिक्ष मंत्री डा राजकुमार रंजन सिंह ने सम्मानित 

मेरठ। 15 अगस्त को प्रत्येक वर्ष प्रत्येक क्षेत्र से विभिन्न महान व्यक्तित्वों को चयनित कर राष्ट्रीय सम्मान हेतु ' मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ' की ओर से लाल किले में आमंत्रित किया जाता है।  2023 में यह सुनहरा पल प्राप्त  हुआ  सी. जे. डीएवी मेरठ की विज्ञान विभाग की अध्यापिका  सुनीता सिंह को। सुनीता सिंह ने अध्यापन के क्षेत्र में अपने सुनहरे 33 वर्ष प्रदान किए हैं। इसी उपलक्ष्य में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षक विद्यालय नेतृत्व में उत्कृष्टता के लिए सीबीएसई सम्मान 2020-21 में  सुनीता सिंह को श्रेष्ठ शिक्षिका के रूप में सम्मानित किया गया था।  उन्होंने कई विद्यार्थियों को आने वाले कल के लिए तैयार किया । उनके लक्ष्य को साकार करने में शिक्षिका के रूप में हर संभव प्रयास किया ।  

इसी अथक परिश्रम के कारण उन्हें मिले सीबीएसई सम्मान 2020-21 के उपलक्ष्य में  15 अगस्त 2023 के भव्य कार्यक्रम हेतु 'द मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस' की ओर से सम्मानित करने के उद्देश्य से आमंत्रित किया गया। डीएवी मेरठ के लिए यह गर्व का विषय है कि सुनीता सिंह डीएवी परिवार का प्रतिनिधित्व करने के लिए लाल किले में आयोजित 77 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 के भव्य आयोजन में वहां उपस्थित थीं। जहां उन्हें 14 अगस्त 2023 को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सकारात्मक सहयोग के कारण स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डॉ राजकुमार रंजन सिंह ( विदेश एवं शिक्षा मंत्री) के कर कमलों से शॉल तथा ''मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन’' की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सुनीता सिंह की उपलब्धि हेतु डॉ अल्पना शर्मा (रीजनल डायरेक्टर डीएवी स्कूल्स, यू पी जोन) तथा  अपर्णा जैन, कार्यवाहक प्रधानाचार्या सी जे डीएवी स्कूल, मेरठ ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भावी भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रदान कीं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts