नेहरू की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहींः राहुल गांधी

नई दिल्ली (एजेंसी)।
राजधानी दिल्ली में स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नाम मोदी सरकार ने बदल दिया है। अब इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय के नाम से बुलाया जाएगा। वहीं स्मारक का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दो दिन के लेह-लद्दाख दौरे पर जा रहे हैं, इसी दौरान मीडिया ने जब उनसे स्मारक संग्रहालय का नाम बदलने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।
इससे पहले कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि सरकार चाहे नाम बदल ले, लेकिन नेहरू की विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वह पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। दीक्षित ने कहा कि यह नाम इसलिए नहीं बदला गया है कि दूसरे प्रधानमंत्रियों का काम दिखाना चाहते हैं, बल्कि वह नेहरूजी का नाम दबाना चाहते हैं। संदीप दीक्षित ने कहा कि 17 साल में नेहरूजी ने जो काम किया, उसकी व्यापकता बाकी प्रधानमंत्रियों की तुलना में दिखती नहीं है इसलिए यह बहुत ही चालाकी से किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts