विद्युत उपभोक्ता एवं जन-प्रतिनिधि संपर्क विशेष अभियान

मेरठ, 01 अगस्त, 2023। ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 31 जुलाई 2023 से 06 अगस्त 2023 तक विद्युत उपभोक्ता एवं जनप्रतिनिधि संपर्क विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डिस्काॅम के सभी जनपदों में भी मा0 विधायक,  सांसद, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं महापौर को कार्यक्रम में आमंत्रित किये जाने हेतु जनसंपर्क किया जा रहा है और विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किये जा रहे है।

विद्युत उपभोक्ता एवं जन-प्रतिनिधि संपर्क विशेष अभियान के तहत  जन-प्रतिनिधियों से जनसंपर्क कर बैठक के लिये आमंत्रित किया जा रहा है। डिस्काॅम के सभी जनपदों में वर्तमान में चल रही योजनाओं, नगर निकाय, नगरीय विद्युत व्यवस्था आदि से सम्बन्धित कराये जा रहे कार्यों की जानकारी और राजस्व वसूली बढ़ाने, विद्युत चोरी रोकने आदि पर चर्चा/सुझाव हेतु बैठक की जानी प्रस्तावित है। 

प्रबन्ध निदेशक,  चैत्रा वी. ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनप्रतिनिधियों को विभाग की कार्य योजनाओं के बारे में अवगत कराकर उनका फीडबैक प्राप्त किया जाये एवं विभाग की समस्याओं पर उनका सहयोग प्राप्त किया जाये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts