देश की जनता कह रही वंशवाद भारत छोड़ो: पीएम मोदी
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम ने विपक्ष पर साधा निशानानई दिल्ली (एजेंसी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के 81 साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट कर देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले नेताओं और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो।
पीएण मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज भारत एक स्वर में कह रहा है; भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। राजवंश भारत छोड़ो। तुष्टीकरण भारत छोड़ो। दरअसल भारतीय जनता पार्टी हमेशा विपक्षी दलों पर वंशवाद का आरोप लगाती है। पीएम मोदी ने कई बार अपने चुनावी रैलियों में देश की जनता को भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों से दूरियां बनाने की बात कही है।
भारत की आजादी के लिए 9 अगस्त 1942 का दिन काफी महत्वपूर्ण है। गांधी जी के आह्वान पर देशभर में भारत छोड़ो आंदोलन का बिगुल बज गया था। इस आंदोलन में हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए। इस आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसके बाद अंग्रेज भारत छोड़ने के लिए मजबूर हो गए।
No comments:
Post a Comment