मेरठ की महिला किन्नर शम्मी से बनी किरण चौधरी
योग साधना आश्रम बघरा ने करायी इस्लाम धर्म से सनातन धर्म में घर वापसी
मेरठ/ मुजफ्फरनगर । मंगलवार को बघरा के योग साधना आश्रम में एक महिला किन्नर की इस्लाम धर्म से सनातन धर्म में मंत्रोंच्चार कर घर वापसी करायी गयी है। महिला किन्नर ने आश्रम के महाराज यशवीर से सम्पर्क कर इस्लाम छोडकर सनातन धर्म ग्रहण करने की इच्छा जतायी थी। सनातन धर्म में आकर महिला किन्नर काफी खुश नजर आ रही है।
मंगलवार को तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित योग साधना आश्रम में मेरठ की रहने वाली महिला किन्नर जो कि मुस्लिम समाज से वह आश्रम में पहुंची। वहां शम्मी ने स्वामी यशवीर महाराज से सम्पर्क स्थापित कर इस्लाम छोडकर सनातन धर्म ग्रहण कर घर वापसी की इच्छा जताई। मुस्लिम समाज की किन्नर लडकी की सम्मान रखते हुए स्वामी यशवीर महाराज ने आश्रम में घर की वापसी यज्ञ की प्रकिया आरंभ करायी। आचार्य ब्रहाचारी मृगेंन्द्र ने घर वापसी यज्ञ संपन्न करते हुए शम्मी का इस्लाम से सनातन धर्म में प्रवेश कराया। हिंदू धर्म में घर वापसी की समूची प्रक्रिया संपन्न करने के बाद शम्मी को किरण चौधरी नाम दिया गया। इस मौके पर आश्रम से जुडे गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे। शम्मी से किरण चौधरी बनने पर महिला कन्नर काफी खुश नजर आयी।
No comments:
Post a Comment