5 लाख की सुपारी देकर इकलौते बेटे को उतरवाया मौत के घाट 

  पहले शराब पिलाकर गला घोंटा फिर नदी में फेंका शव 

मेरठ। थााना सरधना क्षेत्र गांव छूर  में पत्नी से चल रहे विवाद की खुनस एक पिता ने अपने पुत्र की सुपारी देकर हत्या कर निलवायी। किसी का पता न चले शव को हिंडन नदी में भेज दिया।किसी को शक न हो इसलिए पिता ने मोबाइल, बाइक, बाइक की नंबर प्लेट को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। जब पुलिस ने पिता का गिरफ्तार किया तो पूरी वारदात से पर्दा उठ गया। अब पुलिस मृतक के शव को तलाश करने में जुटी है। 

 संजीव का अपनी पत्नी मुनेश से घरेलू विवाद चल रहा है।दोनों एक ही गांव में अलग-अलग घर में रहते थे। बेटा अपनी मां के साथ रहता था। दोनों का एक बेटा सचिन था। संजीव कैरेक्टर का ठीक नहीं है। उसका अपने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध है। इसके चलते ही संजीव के घर में क्लेश रहता था। इसी क्लेश के चलते संजीव की पत्नी मुनेश, बेटा सचिन उसे छोड़कर गांव के दूसरे मकान में रहने लगे थे। संजीव ने अपनी पत्नी से बदले की भावना में इस वारदात को अंजाम दिलाया।

हत्या के लिए पिता ने गांव के ही एक आदमी अमित को तैयार किया। अमित पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जबकि एक और हत्या के मामले में उसका नाम आया था। हालांकि बाद में वह बरी हो गया था। इसलिए संजीव ने बेटे को मारने के लिए अमित को चुना। उसने अमित से कहा- मेरे बेटे को मार दो, मैं 5 लाख रुपए दूंगा। उसने अमित को एडवांस में 15 हजार रुपए भी दिए।



22 अगस्त को अमित ने पहले सचिन को मिलने बुलाया। इसके बाद उसे शराब पिलाई। नशे में उसने सचिन के सिर में बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। बाद में गमछे से गला घोंटकर मार डाला। सचिन के मरने के बाद अमित ने संजीव को बुलाया। दोनों ने मिलकर सचिन की लाश को बपारसी हिंडन नदी में बहा दिया। सचिन का मोबाइल, बाइक अलग-अलग जगहों में छिपा दिए। बाइक की नंबर प्लेट तोड़कर नष्ट कर दी।

सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह ने बताया कि सचिन की मां ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उसके आधार पर जब जांच की गई तो पूछताछ में सचिन के पिता को शामिल किया गया। पिता से जब पूछताछ हुई तो उसने बेटे को मारने की बात कुबूल की। उसकी निशानदेही पर मृतक की लाश को हिंडन में तलाश किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts