मेरठ कॉलेज कैंपस में खड़े कटहल के पेड़ों से दिनदहाड़े कटहल के एक पेड़ से कटहल चोरी की वीडियो वायरल

 सीसीटीवी में कैद हुए कटहल की चोरी करते आरोपी 

 मेरठ।  शहर की पुलिस चाहे चोरों पर कितनी नकेल क्यों न कस ले लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। शहर का सबसे सुरक्षित माने जाने वाला लालकुर्ती क्षेत्र में एसएसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर शहर के सबसे पुराने मेरठ कॅालेज के कैंपस में लगे कटलह के पेडों पर लगी कटहल की दिनदहाडे चोरी कर ली गयी। दिनदहाडे हुए पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । हैरानी की बात तो यह है कि कटहल चोरी की रिपोर्ट लिखाने की विनती मेरठ कॉलेज प्रशासन की तरफ से पुलिस से की गई ,लेकिन पुलिस जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कर रही है। कॉलेज के द्वारा पुलिस  को मेरठ कॉलेज की तरफ से जो तहरीर दी गई है, उसमें बाकायदा ना सिर्फ चोरों की बाइक का नंबर दिखाई दे रहा है बल्कि तीनों कटहल चोरों की चेहरे भी साफ साफ दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ शहर का सबसे  सुरक्षित इलाका कमिश्नरी दफ्तर के आसपास का माना जाता है, क्योंकि यहीं पर कमिश्नर का दफ्तर है ,वहीं एससपी का कैम्प कार्यालय भी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रोहित सिंह सजवाण के कैम्प आवास के ठीक सामने वेस्ट यूपी का 130 साल पुराना मेरठ कॉलेज है। इस कॉलेज के कैम्पस कर पिछले हिस्से में हॉस्टल्स हैं,जिनमें काफी समय से कोई स्टूडेंट्स नहीं रहता। इन हॉस्टल्स के सामने फलदार वृक्ष हैं। इन्हीं में से एक पेड़ से कटहल की चोरी तीन चोरों ने सरेआम की । इतना ही नहीं बेखौफ चोरों ने कैम्पस की दस फीट  ऊंची दीवार को लांघा उसके बाद कटहल के पेड़ से चढ़कर एक के बाद एक कई कटहल तोड़े । 

 सभी कटहल को बिल्कुल निश्चिन्त होकर चोरों ने पुनः दस फीट फीट ऊंची दीवार को लांघा और उसके बाद एक एक करके एक बोरे में भरकर कटहलों को एक बोरे में भरकर बाइक पर लेकर फुर्र हो गए।चोरों के इस दुस्साहस की वीडियो वहां नजदीक में लगे दुकानों के कैमरे में कैद हो गई।

इस बारे में जब आज शाम मेरठ कॉलेज के कैम्पस इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे जयवीर सिंह पेड़ों की तरफ हर दिन की तरह राउंड पर गए तो उन्हें कटहल कर पेड़ पर से कुछ कटहलों के कम होने का अंदेशा हुआ। जब उन्होंने वहां पेड़ के नजदीक जाकर देखा तो उनका शक यकीन में बदल गया। इसके बाद उन्होंने कैम्पस के दूसरी तरफ जो प्रतिष्ठान थे उनके सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो कटहल चोरी की पूरी वीडियो और तश्वीरें उनके सामने आ गईं। कॉलेज कैम्पस के इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इसकी लिखित शिकायत थाना लालकुर्ती पर की।

जयवीर सिंह ने बताया कि  कटहल चोरी की घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। जो कि स्पष्ट सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं। जयवीर सिंह नेबताया कि चोर जिस वाहन से आए थे उस बाइक का नम्बर भी स्पष्ट शब्दों में दिखाई दे रहा है।इस मामले में तहरीर  गाड़ी नंबर के साथ संबंधित थाने में दी गई है, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने जांच करने की बात कहकर उन्हें थाने से भेज दिया।

मेरठ कॉलेज कैम्पस के इंचार्ज जयवीर का कहना है कि हम इस मामले में  जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी के साथ कार्रवाई चाहते है। उन्होंने बताया कि  मेरठ कॉलेज कैम्पस से  कटहल चोरी की वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

फिलहाल शहर में सबसे सुरक्षित स्थानों में गिने जाने वाले इलाकों में से एक लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज के इलाके  में हुई चोरी की घटना से  पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है,क्योंकि पुलिस के हाथ में न सिर्फ सीसीटीवी फुटेज है बल्कि  चोरों के वाहन का भी नम्बर है। गौर करने वाली बात तो यह है कि कटहल चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी भी की गई थी। उसकी भी वीडियो कैमरे में कैद हुई है।अब देखने वाली बात यह होगी कि आख़िर कब तक इन चोरों के गिरेबान तक पुलिस कर हाथ पहुंच पाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts