प्रोजेक्ट के का नाम बदला, टीजर रिलीज
मुंबई। पिछले कुछ दिनों से सिने गलियारों में प्रभास औरदीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म प्रोजेक्ट के की चर्चा हो रही थी। 600 करोड़ की लागत से बनी इस साई फाई फिल्म का नाम व टीजर निर्माताओं ने आज सुबह जारी किया।
प्रोजेक्ट के के नाम से पुकारी जा रही नाग अश्विन की इस फिल्म को अब कल्कि 2898 एडी के नाम से पुकारा व प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास स्टारर इस मूवी का पहले पोस्टर रिलीज किया गया और अब इसके टीजर के साथ असली नाम से पर्दा भी उठा दिया गया। अमेरिका में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में इस मूवी के रियल टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। अब इस फिल्म का नाम 'प्रोजेक्ट के' नहीं बल्कि 'कल्कि 2898 एड' होगा। इसके अलावा इस मूवी के टीजर में भी काफी कुछ दिखाया गया है, जिससे फैन्स को फिल्म के प्लॉट का भी अंदाजा हो गया है।
साइंस-फिक्शन एक्शन मूवी 'प्रोजेक्ट के' का अब नाम 'कल्कि 2898 एडी' रखा गया। पहले 20 जुलाई को अमेरिका में तो अब भारत में 21 जुलाई की सुबह इस फिल्म की पहली झलकी दिखाई गई। यूट्यूब पर आए इसके टीजर को 10 घंटे में 3.8 मिलियन लोगों ने देख लिया है। मेकर्स ने शुरुआत में इसके कई पोस्टर्स और दीपिका का फर्स्ट लुक रिवील किया था। जो कि फैन्स को खास पसंद नहीं आया था। मगर अब टीजर जारी करके फिल्म की कहानी का खुलासा किया है।
नाग अश्विन की डायरेक्टेड इस फिल्म में विष्णु भगवान के मॉर्डन अवतार की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के टीजर पर गौर करें, तो इसमें नरसंहार की कहानी नजर आ रही है।
टीजर में बीच-बीच में जो लाइन्स लिखी हैं, उसके मुताबिक, जब दुनिया पर अंधकार छाएगा, तो एक ताकत पैदा होगी। अंत अब शुरू होता है। जहां दीपिका किसी सेना में शामिल दिखाई देती हैं। वही, अमिताभ बच्चन सफेद रंग के कपड़े में लिपटे दिखाई देते हैं। नजर आती है तो सिर्फ उनकी आंखें।


No comments:
Post a Comment