शौहर से क्लेश के बाद हाथ की नस काटकर नहर में कूदी महिला, मचा हड़कंप 

मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गंग नहर पुल पर गृह क्लेश से तंग महिला ने लगाई नहर में छलांग मचा हड़कंप नहर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों से तत्काल महिला को घर से बाहर निकलवाया ।

जानकारी के मुताबिक टेहरकी गांव की रहने वाली ईलमा ने एक साल पहले सरधना कस्बे के मौहल्ला आजाद नगर के रहने वाले अमन से प्रेम विवाह किया था  बताया जाता है कि ब्रहस्पतिवार को इलमा और अमन के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने चूड़ी से अपने हाथ की नस काट ली और दौड़ती हुई गंग नहर पर पहुंच गई। अचानक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके चलते वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आनन-फानन में नहर में डूब रही महिला को बाहर निकलवाया। जहां से उसे थाने लाया गया। महिला ने शौहर पर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को थाने में बैठा लिया। वहीं, महिला को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts