मणिपुर वीडियो मामला
अब तक पांच आरोपी गिरफ्तारअफवाहों पर न करें भरोसाः सरकारनई दिल्ली (एजेंसी)।मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड कराने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले पांच आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी मणिपुर पुलिस ने ट्वीट शेयर करते हुए दी है। साथ ही, मणिपुर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।ट्वीट में कहा गया है कि महिलाओं को निर्वस्त्र करने और परेड कराने के मामले में 19 वर्षीय आरोपी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार करने के बाद कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान युमलेम्बम नुंगसिथोई के रूप में की गई है। मामले में संलिप्तता को लेकर मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई समेत चार अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारीवायरल वीडियो में दिखने वाले एक दर्जन संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि अब भी लोगों में आक्रोश है और कई जगहों पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन चल रहा है।राज्य सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबरराज्य सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग किसी भी तरह के अफवाहों पर यकीन न करे। लोगों के लिए निराधार वीडियो के प्रसार की पुष्टि करने के लिए एक "अफवाह मुक्त" हेल्पलाइन नंबर - 9233522822 - जारी किया गया है। इसमें लोगों से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पुलिस या निकटतम सुरक्षा बलों को लौटाने की भी अपील की गई।


No comments:
Post a Comment