ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म मामले में फरार भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

  संजीव सिक्का भी पड सकते है मुश्किल में 

मेरठ। भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो गए हैं। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। वहीं, अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के खिलाफ पहले ही चार्जशीट तैयार हो चुकी है। 

 इस मामले में भाजपा के एक और नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री संजीव सिक्का के खिलाफ भी मुकदमा किया गया है। पुलिस पर पहले से सवाल उठ रहे थे। कि आखिर एक ही धारा में और एक ही केस में मुकदमा दर्ज होने के बाद सिर्फ  और सिर्फ अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता केा जेल भेजा गया। जबकि दोनो भााजपा नेता अभी भी बाहर घूम रहे है। 

 बता दें वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के यहां काम करने वाली एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें भाजपा नेता और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का और अरविंद गुप्ता मारवाडी को भी आरोपी बनाया गया था। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का अपने रसूख के चलते पुलिस पर दबाव बनाने में कामयाब रहा और उस पर अभी पुलिस का शिकंजा नहीं कसा है। लेकिन अरविंद गुप्ता मारवाडी के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत से वारंट जारी होने के बाद सियासी सरगर्मिंयां एक बार फिर से तेज हो गयी है। 

 एक ओर योगी सरकार अपराधियों पर लगातार वार कर रही है। बुलडोजर के  साथ उनकी अवैध सम्पित्त्यों सीज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता ही योगी के इस कानून को ताक पर रख कर चल रहे है। विपक्ष ने इस पर आवाज भी उठाई है। कार्रवाई एक समुदाय पर ही क्यों कानून तो सबके के लिए बराबर है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts