डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, की प्रबन्ध समिति तत्काल प्रभाव से भंग 

 जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ को किया गया नियंत्रक/प्राधिकृत नामित 


मेरठ। डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढी की प्रबंध समिति को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने भंग कर दिया है। डा अम्बेडर शिक्षा सदन का नियत्रण अब जिला समाज कल्याण अधिकारी का रहेगा। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) पंखुरी जैन ने बताया कि  दिनेश कुमार, सहायक अध्यापक डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, मेरठ द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित रिट याचिका सं 717/2023 में  उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश  27.जनवरी  का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु प्रबन्धक/प्रधानाध्यापिका डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, मेरठ को उनके द्वारा अनेक पत्रों के माध्यम से सूचित किया गया साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भी पत्र प्रेषित किया गया, तथा प्रबन्धक/प्रधानाध्यापिका डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी,  को सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया। इसके बाद भी प्रबन्धक/प्रधानाध्यापिका ने  उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया। निदेशक, समाज कल्याण, उप्र लखनऊ के पत्रांक 1764-65  28.मार्च के द्वारा शासनादेश सं 529/एम0/26-3-1995-1/(82)95  21 सितम्बर.1995 की व्यवस्था के अनुसार प्रबन्ध समिति को भंग करने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए हैं।

शासनादेश  की व्यवस्था के अनुसार प्रबन्ध समिति को भंग करने के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिलाधिकारी के आदेश  द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ को डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, मेरठ का नियंत्रक/प्राधिकृत नामित किया गया है।

 डा अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, मेरठ की प्रबन्ध समिति तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। भविष्य में अग्रिम आदेशों तक श्री श्याम सिंह (पूर्व प्रबन्धक) का डा0 अम्बेडकर शिक्षा सदन तेजगढ़ी, मेरठ में कोई हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं होगा। अतः  श्याम सिंह पूर्व प्रबन्धक के स्थान पर जिलाधिकारी  द्वारा नामित जिला समाज कल्याण अधिकारी मेरठ के हस्ताक्षर मान्य होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts