आचार्य संतोष दास महाराज की कथा कलश यात्रा के साथ होगा कथा का आरंभ

मेरठ। आमागी 2 अगस्त से श्रीबाबा औघडऩाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आरंभ 2 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें सभी महिलाएं  कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल होगी। इस दौरान रुद्राक्ष प्रसाद स्वरुप में वितरित किया जाएगा।

 एलेक्जेडर क्लब में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक शोभा शम्मी सपरा ने बताया कि 2 को कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के बाद महिलाओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जिसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से शिव महापुराण कथा का आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वृंदावन से कथाव्यास आचार्य संतोष दास महाराज आएंगे, जिनके द्वारा कथावचन का आयोजन किया जाएगा।शम्मी ने बताया कि कथा आठ अगस्त तक रोज दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक होगी। कथा के तीसरे दिन शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुंदर झांकियों को सजाया जाएगा। वहीं शनिवार पांच अगस्त को गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गणेश भगवान के दर्शन की सुंदर झांकी होगी। नौ अगस्त को पूर्णाहूति सुबह नौ बजे दी जाएगी। जिसके बाद मंदिर में दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा होगा। इस अवसर पर शम्मी शोभा सपरा, परमानंद सपरा, सागर, आशिमा, शिवा सपरा, शैफाली और सौरभ रांचल, समर और सारा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts