कारोबारी विवाद थाने  तक पहुंचा, थाने में दोनों में हुई नोकझोंक 

मेरठ। थाना लालकुर्ती के क्षेत्र शिवलोक कॉलोनी में कारोबारी विवाद केा लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। कहानुसनी के बाद नौबत मारपीट तक जा पहुंची। थाने में दोनो पक्षों को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्ष ने एक दूसरे को गालियां देनी आरंभ कर दी। पुलिस की फटकार के बाद दोनो पक्ष शांत हुए। 

 शिवलोक कॉलोनी में विश्वनाथ बाटला का परिवार रहता हैं, जो किताबें छापने का काम करते हैं। उनके पड़ोस में शरद जैन रहते हैं। वें टैक्सटाइल कारोबारी हैं, उनकी परतापुर में फैक्ट्री है। शरद का कहना है कि विश्वनाथ बाटला ने एक करोड़ 67 लाख रूपये लिए थे। इसके एवज में उन्होंने मकान नाम करने की बात की थी। लेकिन विश्वनाथ का उनके भाई से विवाद चल रहा है। जिस वजह से मकान नाम नहीं हो सका। इसके बाद शरद ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

दूसरी और  विश्वनाथ बाटला का कहना है कि उन्होंने लोन के तौर पर शरद से 50 लाख रुपये उधार लिए थे। जिसके उनके पास दस्तावेज हैं। लेकिन शरद गलत रकम बताकर मकान जबरन अपने नाम कराना चाहता है। इसी बात पर मंगलवार देर शाम शरद और विश्वनाथ में बहस हो गई। आरोप है कि शरद ने अपने पिता जितेंद्र, रोहित जैन, अरनव जैन और गौरव जैन के साथ मिलकर विश्वनाथ की पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसकी सीसीटीवी विश्वनाथ ने पुलिस को सौंपी है।

 पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गए। लेकिन दोनों कारोबारी पुलिस के सामने ही भिड़ गए और एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। थाना परिसर में हंगामा होते देख पुलिसकर्मी ने दोनों पक्षों को फटकार लगाई। जिसके बाद वह शांत हो गए।

                  लालकुर्ती थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच की जा रही है। विश्वनाथ बाटला की ओर से सीसीटीवी की फुटेज दी गई है, जिसमें कुछ लोग मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts