वृक्षों के बिना धरती पर स्वच्छ वातावरण का होना असंभव-प्राचार्या

 कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी जी की अध्यक्षता एवं संरक्षण में महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न  वृक्ष लगाए गए। जिसमें महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं, ऑफिस स्टाफ एवं  सहायक वर्ग का  सहयोग रहा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.  अलका चौधरी  ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की वृक्षारोपण एवं संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी  है और इसके लिए हमें सतत  रूप से प्रयासरत रहना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि वृक्षों  के बिना धरती पर स्वच्छ वातावरण का होना असंभव है। पेड़ हमारे वातावरण से लेकर हमारे स्वास्थ्य तक को प्रभावित करते हैं और मनुष्य ही नहीं और भी जीव -जंतु  पेड़ों पर आश्रित एवं निर्भर हैं। अतः आवश्यक है कि हम अपने स्तर पर इस प्रयास को करते रहे एवं प्रकृति और इस भूमि को बचाने में अपनी भूमिका निभाते रहे। वृक्षारोपण के बाद उपस्थित सभी लोगों को पौधे बांटे गए और अधिक से अधिक पौधे लगाने का अनुरोध भी किया गया।  पर्यावरण संरक्षण हेतु शनिवार  के वृक्षारोपण एवं वृक्ष  वितरण कार्यक्रम का आयोजन एक्टिविटी क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में ऑफिस स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। महिला उत्पीड़न रोकथाम समिति के द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर इंदु वर्मा के द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों एवं हेल्पलाइन नंबर 1090 के विषय में समस्त प्रवक्ता वर्ग तथा छात्राओं को अवगत कराया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts