वृक्षारोपण अभियान के तहत कृषि गोष्ठी का आयोजन
हापुड। जनपद हापुड़ के कृषि विज्ञान केन्द्र बाबूगढ़ हापुड़ द्वारा वृक्ष रोपण अभियान 2023 के अंतर्गत कृषि गोष्ठी कार्यक्रम एवम् वृक्षारोपण किया गया ।गोष्ठी में पेडों के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी।
कृषि गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए केंद्र प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने कृषक भाइयों एवं कृषक महिलाओं को बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ् बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा केंद्र के पशुपालन विशेषज्ञ डॉक्टर पीके मंडके ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती के फायदे एवं गो आधारित खेती कैसे करें पर चर्चा की केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) डॉक्टर अभिनव कुमार ने बुवाई से पूर्व बीज शोधन करना क्यों आवश्यक है एवं बीज शोधन करने में क्या लाभ है पर चर्चा की ओर किसानों को जानकारी दी की अपने खेत को स्वस्थ रखने के लिए खेत की मिट्टी का परीक्षण जरूर कराएं केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ विनीता सिंह ने बताया कि पेड़ पौधों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती का जनजीवन ही नहीं होता पेड़ों में विभिन्न प्रकार के फलों सब्जिया प्रदान करते हैं पेड़ पौधों का हम सबको छाया प्रदान करते हैं और वातावरण को ठंडा बनाते हैं वातावरण में नमी के स्तर के नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृक्षों से बहुत सी विशेष्य मिलती हैं डॉक्टर नीलम कुमारी केंद्र सरकार की किसान शक्ति करण योजनाओं के बारे में महिला कृषकों को बताया कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना वह उन्हें आय के स्त्रोत उपलब्ध कराना है कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा कृषि में सबरोजगार पैदा करना है गोष्टी में 150 कृषको एवं ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment