जलसंरक्षण पर कार्यशाला पानी पंचायत का आयोजन

 मेरठ।शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ एवं जल संरक्षण समिति के तत्वावधान में भूजल सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जलसंरक्षण पर एक कार्यशाला पानी पंचायत का आयोजन किया गया।

 सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई और छात्राओं को अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में भू जल संरक्षण के तरीके बताये। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में  सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पाण्डे उपस्थित रहीं और ‘भूजल संरक्षण में जनजागरुकता के महत्व’ पर प्रकाश डाला। सारथी संस्था से दीपांशु ने जल संरक्षण विषय पर कविता के माध्यम से जागरूक किया और छात्राओं को भूजल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन जल संरक्षण समिति प्रभारी प्रो. लता कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. पूनम भंडारी ने किया। आयोजन में रेंजर्स प्रभारी प्रो. अनुजा गर्ग, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. स्वर्णलता कदम, इकाई-प्रथम, डा. पूनम भंडारी, इकाई-द्वितीय , बीएड संकाय से डा. शालिनी सिंह, सहित प्रो. अनीता गोस्वामी, प्रो. मोनिका चौधरी, प्रो. गीता चौधरी, श्रीमती मनीषा भूषण आदि ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यशाला में नगर निगम से भी सहयोगी उपस्थित रहे। आयोजन में 50 से अधिक छात्राओं ने सहभागिता की। 

आयोजन में शासन द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। अभियान के तहत प्रो. अंजू सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य और नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा, जनपद-मेरठ ने उपस्थित छात्राओं और प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts