फ्लैग- मिशन- 2024

 भाजपा की नई नेशनल टीम का ऐलान
- डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत 38 नेताओं को मिली जगह
 नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी की नई नेशनल टीम का एलान कर दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कई पूर्व मुख्यमंत्री सहित 38 नेता शामिल हैं।
लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई अन्य नेताओं का नाम शामिल हैं। लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी पार्टी के कद्दावर नेताओं को दी गई है।
नई टीम में सबसे ज्यादा यूपी से नेता
उत्तर प्रदेश से इन 8 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जेपी नड्डा ने द्वारा किये गए नामों की घोषणा में 8 नाम उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें कुछ नाम ऐसे हैं जिनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और कुछ नाम पुराने ही रखे गए हैं। ये हैं वो 8 नाम-
1. लक्ष्मीकांत बाजपेई- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
2. रेखा वर्मा - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
3. तारिक़ मंसूर- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
4. अरुण सिंह- राष्ट्रीय महामंत्री
5. राधामोहन अग्रवाल- राष्ट्रीय महामंत्री
6. शिवप्रकाश- राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
7. सुरेंद्र सिंह नगर- राष्ट्रीय सचिव
8. राजेश अग्रवाल- कोषाध्यक्ष
बीजेपी की नई टीम से इन नेताओं की छुट्टी
बीजेपी की नई नेशनल टीम से सीटी रवि और दिलीप सैकिया को महामंत्री पद से हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को भी राष्ट्रीय टीम से हटाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts