रुपए के लेनदेन को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां:बाल-बाल बचा कपड़ा कारोबारी
गोलियां चलने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की शौकत कॉलोनी में बीती रात रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी ने कपड़ा कारोबारी पर गोली चला दी। इस दौरान कपड़ा कारोबारी बाल-बाल बच गया। घटना निकट ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरो की डीवीआर कब्जे में लेकर पीड़ित से तहरीर लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शौकत कॉलोनी निवासी अब्दुल रहमान कपड़े का थोक का कारोबार करता है। रहमान क्लॉथ हाउस के नाम से देहली गेट थाना क्षेत्र के पालिका बाजार में दुकान खोली हुई है। कारोबारी का कहना है कि फलावदा का रहने वाला सरताज नाम का युवक उसकी दुकान से करीब एक वर्ष पूर्व 3 लाख रुपए का कपड़ा उधार ले गया था। पीड़ित का आरोप है कि उधार ले जाने के बाद सरताज ने उससे माल ही लेना बंद कर दिया।
सरताज शनिवार शाम को उसकी दुकान पर पहुंचा और दो लाख रुपए जमाकर कपड़ा मांगने लगा कारोबारी ने रुपए अपने पास रखते हुए कपड़ा देने से इनकार कर दिया, तब तो सरताज बिना कुछ कहे वापस चला गया। सरताज शनिवार देर रात्रि अपने एक रिश्तेदार को साथी को साथ लेकर अब्दुल रहमान के घर पर पहुंच गया। कुछ बात करने की बात कहते हुए कपड़ा कारोबारी को बुला लिया। जैसे ही कारोबारी घर से बाहर निकला तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी। इस दौरान कारोबारी बाल-बाल बच गया।गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आरोपी को पकड़ने लगे। इस दौरान आरोपी सरताज ने तमंचा तानते हुए घटनास्थल से दौड़ लगा दी। वहीं वारदात निकट के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरों की डीवीआर को कब्जे में लेने के बाद पीड़ित कपड़ा कारोबारी से तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


No comments:
Post a Comment