सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिये 26 जुलाई को होगी कार्यशाला
हापुड। आगामी 26 जुलाई को सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिये सेन्सिटीजेशन (संवेदीकरण) कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा । यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सेन्सिटीजेशन (संवेदीकरण) कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव के पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा विभिन्न समाजार्थिक सर्वेक्षण नियमित रूप से देशभर में कराये जा रहे हैं। परंतु, यह देखा जा रहा है कि उक्त सर्वेक्षणों के दौरान सर्वेक्षण की जानकारी के अभाव में प्रतिदर्श इकाइयों से आंकड़ों के संग्रहण में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता है, जिससे संग्रहित आंकड़ों विश्वविद्यालय का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उनके द्वारा किया जा रहा योगदान वास्तविक रूप से परिलक्षित नहीं हो पाता है। अतः इसके लिये संबंधित सेक्टर से जुड़ी संचालित बा सभी इकाइयों एवं उनके उत्पाद से जुड़े आंकड़ों के आंकलन करने वाले संबंधित विभागों को सेंसीटाइज करने के लिये गोष्ठी का आयोजन कराया जाये। संबंधित सेक्टर से जुड़ी इकाइयों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को सेंसीटाइज किये जाने हेतु जिला स्तर पर उक्त संगोष्ठी के आयोजन हेतु जिलास्तर पर 10 सदस्यीय समिति का गठन किया जाता है। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। इस वर्कशॉप में जिले के अधिकारियों के साथ-साथ उद्योग बंधु, ईट भट्टा यूनियन, पेट्रोल पंप, राशन मजदूर यूनियन, ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष के साथ-साथ एन एस एस ओ के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment