मेरठ एसटीएफ ने पकड़ा 25हजार का इनामी

इंचौली से गिरफ्तार 2022 से चल रहा था वांछित

मेरठ। शुक्रवार को मेरठ एसटीएफ ने 25000 के इनामी बदमाश शमशाद को मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शमशाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2022 में डकैती की घटना को अंजाम दिया था उसके बाद से आरोपी शमशाद लगातार फरार चल रहा था ।जबकि उसके अन्य साथियों को पकड़ कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है पुलिस लंबे समय से शमशाद की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को  एसटीएफ मेरठ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर शमशाद को इंचोली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शमशाद पर मेरठ के इंचोली थाना में 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि शमशाद 2022 में मेरठ के इंचोली में डकैती डालने के बाद भाग गया था। पंजाब में जाकर अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहने लगा था। वहां ई रिक्शा चलाने का काम करता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts