धूमधाम से मनाया गया वेंक्टेश्वरा समूह का 24वां स्थापना दिवस एवं समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि का जन्मोत्सव
--स्थापना दिवस पर स्टाॅफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 156 यूनिट रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने की शपथ ली
--संस्थान परिसर एवं हाईवे के आस-पास 2500 से अधिक छायादार व औषधीएं पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
--समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि की सबसे अपील, जन्मदिवस, स्थापना दिवस आदि उत्सवो पर सामूहिक भोज अथवा पार्टी करने के बजाय रक्तदान एवं पौधारोपण की संस्कृति करें विकसित- डाॅ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वंेक्टेश्वरा समूह
मेरठ।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान के 24वें स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसी दिन समूह चेयरमैन डाॅ0 सुधीर गिरि ने अपने जन्मदिवस पर अमरोहा, मेरठ समेत वेस्ट यू0पी0 के गरीब लोगो के लिए शिक्षा एवं स्वास्थय से सम्बन्धित एक दर्जन से अधिक कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर, रूद्राभिषेक, सांस्कृतिक संध्या, पौधारोपण, भण्डारा समेत एक दर्जन से अधिक आयोजन किये गये।
वेंक्टेश्वरा समूह के स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार डाॅ वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डाॅ राकेश यादव आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डाॅ सुधीर गिरि ने कहा कि वेंक्टेश्वरा समूह पिछले दो दशक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वाास्थय सेवाओ में अग्रणी रहा है। आज इसके 24वें स्थापना दिवस पर हम प्रधानमंत्री मोदीएवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी के ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बीपीएल कार्डधारक दो सौ गरीब गर्भवती महिलाओ की अपने हाॅस्पीटल में निशुल्क डिलीवरी कराने का संकल्प लेतेेेेे हुए इसके अलावा साठ साल से ऊपर आयु के गरीब बुर्जुगो की आँखों का निशुल्क आपरेशन, निशुल्क चश्मा समेत बीकाॅम, बीबीए, बीसीए पाठयक्रमों में प्रतिवर्ष दो दर्जन गरीब बच्चियों को निशुल्क शिक्षा देंगे। इसके साथ ही उन्होने एक दर्जन से अधिक चिकित्सा एवं शिक्षा की निशुल्क कल्याणकारी योजनाओ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ पीयूष पाण्डे, मेरठ परिसर निदेशक डाॅ प्रताप सिंह, डाॅ राजेश सिंह, डीन मेडिकल डाॅ संजीव भट्, मुख्य प्रबन्धक विम्स एमए चैधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ डाॅ आईबी राजू ,एडीशनल लीगल डायरेक्टर देवप्रताप सिंह, डाॅ ईकराम इलाही, डाॅ संजय तिवारी, डाॅ मोहित शर्मा, डाॅ विवेक सचान, डाॅ योगेश्वर शर्मा, डाॅ एसएन साहू, आन्नद नागर, डाॅ राजवर्धन, डाॅ एना ऐरिक ब्राउन, अभिनव गिरी, नीतूश्रीपाल, सीएफओ विकास भाटिया, सीए दशमीत बग्गा, गुरूदयाल सिंह कटियार, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, अलका सिंह, मारूफ चैधरी, विशाल शर्मा, राजीव सिंह, अरूण गोस्वामी, सतेन्द्र सिंह बघेल, फरहीन जहां, दीपक कुमार, संजीव राजपूत, नीरज गिरि, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment