टावरों से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 06 शातिर सदस्यों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 14 बैंटरी, घटना में प्रयुक्त अर्टिगा गाडी आदि बरामद
बुलंदशहर। थाना खानपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा पथवारी मंदिर स्याना रोड के पास से टावर से बैटरी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 06 शातिर सदस्य को चोरी की बैटरी, घटना में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार आदि सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खानपुर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता शानू अजीम निवासी मौ0 मिरानपुर शहाजहांपुर (हाल पता- करदमपुरी मैन रोड शाहदरा दिल्ली) प्रशान्त कुमार निवासी मुजफ्फरपुर ,वकील निवासी नगर दिल्ली,शकील वजीराबाद नई दिल्ली ,संजीव कुमार सैनी मुरादाबाद, नीरज शर्मा बिहार है। पकडे गये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सभी को जेल भेजा गया है।
पूछताछ के दौरान पकडे गये अभियुक्तों ने बताया वह जंगल में लगे मोबाइल टावर में रात के समय चोरी करते थे। चोरी किए गये बैटरी को बाजार में बेच देते थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने कई घटनाओं को कबूल किया है।


No comments:
Post a Comment