विवाहिता की संदिग्ध मौत ,मायका वालों जताई हत्या की आशंका 

मेरठ। थाना दौराला क्षेत्र के शक्ति कालोनी में एक महिला संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गयी। उनका शव बेड पर पडा मिला दरवाजा तोड कर शव को बाहर निकाल कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है।वही मायका वालों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। वही पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया है। 

ममता उर्फ ममता अपने पति दीपक और दो बच्चों के साथ शक्ति कालोनी में  रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके घर का दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ। उन्होंने आवाज लगाई। इसके बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया।उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि बेड पर ममतेश का शव पड़ा है। उसके बराबर में दोनों बच्चे सोए हुए थे। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल मायके वालों को दी। महिला के पति की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। ममतेश का पति दीपक फरार है।उधर, घटना का पता चलते ही ममतेश के परिवार के लोग भी आ गए। दीपक पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बच्चों से भी पूछताछ की गई, लेकिन वो कुछ नहीं बोल रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts