दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़

घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया 

 मेरठ।थाना इंचौली क्षेत्र के लावड  के कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने और ना देने पर फायरिंग करने के मामले में आज दिन निकलते ही पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

कपड़ा व्यापारी सुदेश सैनी से लोरेंस विश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान और चिंदौड़ी गांव निवासी अतुल जाट ने फोन पर तिहाड़ जेल से रंगदारी मांगी थी। दोनों बसपा नेता मनोज की हत्या में नामजद है। व्यापारी के रंगदारी न देने पर रंगदारी मांगने के डेढ़ घंटे बाद बदमाश ने सुदेश की दुकान में घुसकर फायरिंग की। जिसमें, अरुण छर्रे लगने से घायल हो गया था। एसएसपी ने इस घटना के खुलासे को लेकर कई टीम लगा रखी थी। 

शनिवार की  सुबह पुलिस को मीठेपुर मार्ग पर एक मंडप के पास बदमाश की सूचना मिली। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ज़िला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम  मुजफ्फरनगर के पिन्ना निवासी सादमान बताया। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts