मलाइका ने बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में खूब लगाए ठुमके
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में सुपरहिट गाना छैंया छैंया गाने पर डांस किया।अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका, फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment