भाजपा नेत्री की कथित वाीडयो वायरल करने वाला भाजपा नेता रविन्द्र नगर गिरफ्तार
मेरठ। भाजपा नेत्री का कथित वीडियो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे केस के मुख्य आरोपी भाजपा नेता रविन्द्र नागर को भावनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी भाजपा नेता को कोर्ट में पेश करेगी। वहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
बता दें कुछ दिन पूर्व एक भाजपा नेत्री का कथित वीडियों को वायरल किया गया था। इस मामले में रविन्द्र नागर व भाजपा के एक पार्षद का नाम आया था। इस मामले में थाना भावनपुर में भाजपा नेत्री ने मुकदमा दर्ज कराया था। तभी मुख्य आरोपी रविन्द्र नागर फरार चल रहा था। बुधवार को पुलिस को मुख्य आरोपी रविन्द्र नागर के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने जाल बिछा उसे गिरफ्तार किया।
No comments:
Post a Comment