प्रियंका गांधी ने एमपी में फूंका चुनावी बिगुल

 कहा- पुरानी पेंशन लागू करेंगे, किसानों की कर्ज माफी हमारी गारंटी
जबलपुर (एजेंसी)।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को जबलपुर की शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पुरानी पेंशन को लागू करेंगे, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति महान नारी सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही किसानों की जो कर्ज माफी कमलनाथ सरकार के समय प्रारंभ हुई थी, उसे पूर्ण किया जाएगा यह मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ होगी और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ होगी।
प्रियंका ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है और 225 से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा, जहां घोटाला ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि अब तो किसानों के मुआवजा वितरण तक में घोटाला हो गया।
प्रियंका गांधी के चुनावी वादे
- मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा।
- एमपी में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का एलान।
- महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महिना देने की घोषणा।
- मध्य प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी का एलान।
- प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
प्रियंका ने नर्मदा तट पर की पूजा-अर्चना
इससे पहले उन्होंने नर्मदा तट पर पूजा-अर्चना की। वह सोमवार को डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts