मुंडाली के नंगलामल  में बदमाशों का कहर 

किसान के परिवार के  को बंधक बनाकर डाली आठ लाख की  डकैती 

मेरठ। बीती रात थाना मुंडाली क्षेत्र के नंगलामल गांव में छत पर  सो रहे पूरे बंधक बना कर लाख की नकदी लूट कर फरार हो गये।इतना ही नहीं  विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार को कमरे में बंद कर दिया। सभी की रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। उनके माेबाइल को तोडदिया  गया। जिससे किसी केा घटना की जानकारी न दे सके। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये। किसी तरह हाथ पांव खोलकर परिवार के सदस्य थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

  नंगलामल में किसान शिवम तोमर बेटे अनिल (8) पत्नी प्रियंका के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। शिवम तोमर की पत्नी ने बताया कि देर रात करीब 10 बदमाश मकान की दीवार फांदकर घर मे घुसे और ऊपर छत पर पहुंचकर उन्हें जगाया। बच्चे के सिर पर बंदूक रखकर कहा सभी लोग नीचे चलो।। जिसके बाद कमरे में ले गए। वहां मारपीट कर दरवाजा बंद कर दिया। बदमाशों ने कहा कि कान के कंडल उतारकर दे दो। मोबाइल लेकर तोड़ दिए। जिसके बाद हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। मुंह में चुनरी ठूंस दिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। सभी लोग डर की वजह से घर में बैठे रहे। वो लोग अलमारी तोड़कर सारे पैसे और जेवर लेकर भाग गए।लोग किसी तरह से हाथ-पैर खोलकर पीछे के रास्ते बाहर निकले। मामले की जानकारी पुलिस को दी 

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि शिवम तोमर उनकी पत्नी प्रियंका ने डकैती की घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts