कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

 बोले- आधुनिक भारत का निर्माण राजीव गांधी की परिकल्पना रही

भदोही (प्रभुनाथ शुक्ल)। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की रविवार 21 मई को पुण्यतिथि मनायी गयीं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
जिलाध्यक्ष ने उनके जीवन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के जनक रहे। वह भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने वाली सोच रखते थे। प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी का पूरा जीवन देश के लिये समर्पित रहा। 18 वर्ष आयु में मताधिकार, पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर आधुनिक भारत की नींव रखी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव कर्मचंद बिन्द व वरिष्ठ कांग्रेसी हसनैन अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की अखंडता एवं एकता से कोई समझौता नहीं किया। राजीव गांधी ने 21 वीं सदी के जिस भारत का सपना देखा था उसे पूरा करना हम सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है।
इस अवसर पर सुरेश उपाध्याय, राजेश्वर दूबे, नाजिम अली, संदीप दूबे, महेश चन्द्र मिश्रा, मो. सोहैल, हरीशचंद्र दूबे, विमल दूबे, प्रफुल्ल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts