दुकान पर सामान खरीद रहे युवक पर बरसाई ताबडतोड गोलियां 

 गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,हालत गंभीर 

 मेरठ। निकाय चुनाव के बाद जनपद में अपराधों की बाढ सी आ गयी है। रविवार को थाना खरखोैदा क्षेत्र के कस्बे में दुकान पर सामान खरीदने के आए एक युवक पर बाइक सवार होकर आए युवकों ने तांबडतोड गोलाबारी कर दी। युवक को तीन गोली मार पर आरोपी युवक बाइक पर फरार हो गयी। युवक को तीन गोली गयी है। गंभीर अव्स्था में उसे पहले सीएचसी खरखौदा में भती कराया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के आंनद हॉस्पिट में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

पॉची निवासी मनु त्यागी सुबह किराना स्टोर से सामान खरीदने के लिए गया था। जैसे ही वह दुकान से सामान खरीद रहा था तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों  ने मनू ताबडतोड गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मनू को संभलने का मौका तक नहीं  मिल पाया। तीन गोलियां लगते ही मनू जमीन पर गिर पडा। गाेली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौडे तब तक बाइक सवार वहां से फरार हो चुके थे।गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी खरखौदा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रैफर कर  दिया । गंभीर अवस्था में उसे आंनद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी  हुई है। 

पुलिस पुरानी रंजिश मानकर चल रही है। फिलहाल पुलिस जांच पडताल करने में जुटी है। परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts