जलती चिता से पुलिस ने शव को  निकाला 

 पत्नी बोली ससुराल वालों ने कर दी पति की हत्या 

मेरठ।  थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूरज कुंड पर स्थित शमशान घाट से पुलिस ने चिता से एक शव को निकाला।शव को पीएम के लिए भेज दिया  मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है उसके पति की ससुराल वालों न हत्या कर दी है। पुलिस अब मौत से पर्दा उठाने में जुट गयी है। 

गणेशपुरी निवासी भावना की शादी 2019 में हुई थी। भावना पिछले 15 दिनों से मायके गणेशपुरी में एक विवाह समारोह के लिए आई है। रविवार सुबह 7.30 बजे उसे ससुराल से फोन आया कि तुम्हारे पति की मौत हो गई है। जल्दी यहां आ जाओ। जब तक भावना ससुराल पहुंचती, तब तक ससुराल वाले उसके पति  का शव  लेकर सूरजकुंड श्मशान घाट जाने लगे। पति की अचानक मौत से भावना को शक हुआ। उसने पुलिस को बताया। सूचना पर थाना पुलिस सूरजकुंड पहुंची और शव को चिता से निकालकर कब्जे में लिया है।

                                          ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाती महिला 


परिवार का आरोप है कि आए दिन पति, पत्नी में झगड़ा होता था। इसी झगड़े की वजह से पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई है। विवेक ने कई दफा पत्नी से मायके आने के लिए कहा, लेकिन वो वापस नहीं आए। अपने साथ तीन साल की बेटी पीहू को भी मायके ले गई है। विवेक पत्नी, बेटी के बिना तनाव में रहता था। इसी तनाव के चलते उसने शनिवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। रविवार सुबह परिवार के लोगों को इसका पता चला। अंतिम संस्कार के लिए शव को सूरजकुंड ले गए।

 मृतक की शनिवार को हुई थी फोन पर बात 

शनिवार  भावना की रात  10 बजे पति से बात हुई थी।  पति स्पोर्ट्स आइटम की कंपनी में काम करते थे।

थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ हो रही है। हत्या या आत्महत्या जांच के बाद क्लियर होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts