महिला कर्मचारी को छेड़ने का विरोध करने पर युवक को किया अधमरा 

 घटना काे अंजाम देकर आरोपी फरार 

 मेरठ। थाना नौचंदी क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर एक युवक को युवती को छेड़ने का विरोध करना उस समय महंगा पडा गया। जब दुकान के बाहर आधा दर्जन युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।लोगों के शोर मचाने पर आरोपी  बाइक पर सवार हो गये।  
 जैदी नगर निवासी साजिद मलिक की आवास विकास कार्यालय के पास एसी का सर्विस सेंटर है। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक से सैटर दो जा रहा था। कुछ ही दूरी पर बाइकों पर आए युवकों ने उस पर बेल्ट व डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया तो मारपीट करने वाले युवक बाइकों पर सवार होकर फरार हो गये। घटना की जानकारी 112 व थाना नौचंदी पुलिस को दी गयी। घायल साजिद ने बताया कि उनके सेंटर पर एक युवती रिसेप्शनिस्ट के पद कार्यरत है। दोपहर के समय एक युवक आया उसके साथ छेडखानी करने लगा जिसका उसने विरोध किया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts