दिल्ली -देहरादून सफर करने वालों को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 

 सिटी स्टेशन पर पहुंचने पर जोरदार हुआ स्वागत लगे भारत माता की जय के नारे 

 मेरठ। शुक्रवार का दिन मेरठ के काफी महत्वपूर्ण रहा। जब उसे दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टापेज मिला है। मुजफ्फरनगर से एक्सप्रेस से जब रेल मंत्री अश्वनी वाष्णेय व राज्यमंत्री संजीव बालियान व कपिल देव अग्रवाल सिटी स्टेशन पहुंचे तो जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान रेल मंत्री ने भारत माता की जय के नारे लगाए। डा संजीव बालियान ने कहा रेलवे में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा वंदे भारत एक्सप्रेस ने हवाई जहाज को भी फेल कर  दिया है। कब मेरठ आ गये पता ही नहीं चला। 



 दोपहर तीन बजे सिटी स्टेशन पर वंद भारत एक्सप्रेस पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोग वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए पहुंचे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी सिटी स्टेशन पर पहुंचे। जैसे ही वंद भारत एक्सेप्रस मुजफ्फर नगर की ओर से आती हुई दिखाइ दी तो भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे से पूरा स्टेशन गुंज उठा। स्टेशन पर लगे माइक से भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। सिटी स्टेशन पर रूकने के बाद रेल मंत्री अश्वनी वाष्णेय ने हाथ हिला कर लोगों को अभिवादन किया। 

 इस मौके पर राज्य मंत्री डा संजीव बालियान ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में सफर कर वह भूल गये वह ट्रेन में बैठे है। उन्होंने कहा वंद भारत ने तो हवाई जहाज के सफर को फेल कर दिया है। उन्होंने  बताया कि पता नहीं चला कब वह मेरठ तक पहुंच गये। उन्होंने कहा  1920 इस तरफ का रेलवे ट्रैक को बिछाया गया था। 2014में इसका दोहरीकरण शुरू हुआ।लेकिन धीमी गति से कार्य चलता रहा। अब स्थिति यह है। दिल्ली से सहारनपुर तक दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण भी हो गया है। 

 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि वंद भारत एक्सप्रेस को देखने वालों के उत्साह से पता चला है। कि यह कितनी बडी उपलिब्ध है। उन्होंने कहा देश में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस चलनी है। जिसमें एक दिल्ली से देहरादून भी इसमें शामिल थी। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री से उन्होंने मेरठ से कटरा व मेरठ से लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा उन्हें पूरी उम्मीद है। यह मांग उनकी जल्दी पूरी हो जाएंगी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि एनसीआरटीसी ,हाइवे , व वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने से मेरठ व आसपास जिलों में काफी विकास होगा। उन्होंने बताया मेरठ की तो जीडीपी काफी बेहतर रही है। अभी ओर बेहतर होगी। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस में रेल मंत्री के साथ रवाना हो गये। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts