300 लोगों के साथ काशी टोल प्लाजा से निकले राकेश टिकैत
पुलिस ने किया रोकने का प्रयास में जुटी रही
मेरठ। दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के समर्थन की पंचायत को लेकर मेरठ में भी अलर्ट रहा। काशी टोल प्लाजा पर एसपी सिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। राकेश टिकैत 300 लोगो के साथ निजी गाड़ियों से काशी टोल प्लाजा से निकले। इस दौरान पुलिस बल ने उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता के बाद उनका काफिला शांतिपूर्ण तरीके से गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हो गया। मेरठ में कई जगहों पर पुलिस गाड़ियों की चेकिंग और विडियग्राफी करती नजर आयी। इस दौरान राकेश टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति चल रही है, यही हाल रहा तो फिर क्रांति आएगी। कार्यकर्ताओं को घरों में रोका जा रहा है। यह ठीक नही है।
वही दिल्ली में बेटियों के समर्थन के लिए जा रहे हैं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिल्ली में बेटियों के समर्थन के लिए जा रहे हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवनीष काजला को पुलिस ने शील कुंज स्थित आवास पर ही नजरबंद कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जब जाने का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें पल्लवपुरम थाने पर ले आई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजल ने कहा किदेश बेटियों के साथ हैं।
देश पहलवानों के साथ हैं जितना गिरफ्तारी करोगे उतना ये आंदोलन मजबूत होगा। सुबह 8 बजे ही मुझे अपने साथियों के साथ दिल्ली जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया, जब जाने लगे तो पल्लवपुरम थाने ले आए। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता सब समझ चुकी है। आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment