सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम जारी

 ग्रेटर नोएडा की इशिता ने किया टॉप

ग्रेटर नोएडा।
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिणाम के मुताबिक ग्रेटर नोएडा स्थित जलवायु विहार सोसाइटी की रहने वाली इशिता किशोर ने टॉप किया है।
इसके अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया और तीसरे पर उमा हरथी एन रहीं। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।
टॉप 10 की सूची
1. इशिता किशोर
2. गरिमा लोहिया
3. उमा हरति एन
4. स्मृति मिश्रा
5. मयूर हजारिका
6. गहना नव्या जेम्स
7. वसीम अहमद भट
8. अनिरूद्ध यादव
9. कनिका गोयल
10. राहुल श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment

Popular Posts