सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी

- इस बार भी लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
12वीं में केएल की राधिका ने मारी बाजी, हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

नई दिल्ली (एजेंसी)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट उत्तीर्ण हुए हैं। 10वीं में पास प्रतिशत 93.12 रहा।
छात्राओं का पास प्रतिशत 90.68 रहा है, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है। इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अच्छा है।
इस साल त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01 प्रतिशत आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
सीबीएसई बोर्ड के सचिव संयम भारद्वाज ने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। लड़कियों ने फिर से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लड़कियों में 90 प्रतिशत से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि कोई छात्र 5 में से एक विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो जुलाई में आयोजित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts