प्रयागराज में अतीक अहमद व भाई अशरफ  की गोली  मारकर हत्या 

 हत्यारोपी मीडिया कर्मी बन कर आये थे , पुलिस की माैजूदगी की की गयी हत्या 

 घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हत्याराेपियों ने किया सरेंडर  हमलावरों ने 27 रांउड फायरिंग की गयी

 सीएम योगी ने 17 पुलिस कर्मियों को  किया सस्पेंड 

 प्रयागराज ,एंजेसी । पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर राहत कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बाइस सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे।

गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है।उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में थे। शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर तीन  बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी।

गोलियां लगने से अतीक व अशरफ ललूलुहान होकर गिर पड़े। हमलावर ने अतीक को सबसे पहले गोली मारी उसके बाद उसके भाई अशरफ को गोली मारी। इस दौरान तीनाें हत्यारोपियो ंने 27 राउड फायरिंग की गयी। हमला करने के बाद हमलावरों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। 

दोनों को आनन-फानन स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो पिस्टल व छह खोखे मिले हैं। घटना की सूचना पर सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण कांड में एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

 अतीक अहमद और अशरफ से यूपी  एटीएस और प्रयागराज पुलिस ने 23 घंटे पूछताछ की थी। दोनों से करीब 200 सवाल पूछे गए थे। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान अतीक ने कबूला था कि वह पाकिस्तान से हथियार की सप्लाई लेता रहा है। अहमदाबाद जेल से उसने आईएसई  एजेंट को फोन किया था। यही नहीं, अतीक ने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का भी जुर्म कबूल किया। अशरफ ने पुलिस को बताया कि किसी चैनल से हथियार पंजाब के एक फॉर्म हाउस तक पहुंच जाते थे।

अतीक अहमद पर 101 मुकदमे दर्ज थे जबकि 65 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मौके से दो पिस्टल और छह खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। दोनों के सिर में गोली मारी गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। शवों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। 

बताया जा रहा है एक बाइक पर सवार होकर तीन मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गोली मारकर भाग निकले। दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना को अंजाम देकर भाग निकले। वारदात में एक सिपाही भी घायल हो गया है। 

 अतीक अहमद व अशरफ की हत्या के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बात करते कहा है कि अतीक व अशरफ की हत्या के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हत्यारोपी मीडिया कर्मी के वेश में आये थे। 

 दोहरें हत्याकांड के बाद सीएम योगी ने 17 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जो कि उस वक्त डयूटी परी तैनात थे। 

अतीक के हत्यारों के नाम के खुलासे हुए

अतीक और अशरफ को गोली मारने वालों की पहचान उजागर हो गई है। बताया गया है कि इस घटना को अंजाम देने वालों के नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्या हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts