श्रावस्ती में बड़ा सड़क हादसा

 इनोवा कार पेड़ से टकराई, छह की मौत

श्रावस्ती।
श्रावस्ती जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे में सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को थाना इकौना इलाके के कर्मोहना दकाही गांव में भगौती प्रसाद (70) की मौत की हो गई थी। इस पर लुधियाना में रहकर काम कर रहे पारिवार के 14 सदस्य इनोवा (पीबी 29 एच 4067) से अपने गांव कर्मोहना दकाही थाना इकौना आ रहे थे। थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर सोनरई गांव के पास शनिवार की सुबह चालक को झपकी आ गई। इस वजह से इनोवा सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई।
हादसे में हीरालाल उर्फ शैलेंद्र गुप्ता (30) पुत्र बेकारु निवासी गांव कर्मोहना थाना इकौना, मुकेश कुमार पुत्र भगौती प्रसाद (30) निवासी कर्मोहना, पुत्ती लाल उर्फ अर्जुन पुत्र भगौती (28) निवासी कर्मोहना, वीरू उर्फ अमित पुत्र हीरालाल नौ वर्ष निवासी कर्मोहना, रामा देवी पत्नी रामफेरन (42) निवासी टेडवा थाना ललिया बलरामपुर और वाहन चालक हरीश कुमार पुत्र सोमनाथ (42) वर्ष निवासी अर्जुन कॉलोनी लुधियाना की मौके पर ही मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts