एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
- 17 अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशनजम्मू (एजेंसी)। इस बार अमरानाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी। इसको लेकर सरकार की तरफ से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक इस बार यात्रा 62 दिन चलेगी।
आधिकारिक तौर पर यात्रा 1 जुलाई को शुरू होगी और यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन सुचारू और परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा।
उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन आने वाले सभी भक्तों और सेवा प्रदाताओं को सर्वोत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “तीर्थयात्रा शुरू होने से पहले दूरसंचार सेवाओं को चालू कर दिया जाएगा। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारक विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं।“ उन्होंने कहा कि यात्रा दोनों मार्गों – अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी।


No comments:
Post a Comment