मेरठ के चाय बनाने वाली की बेटी  ने पास की पीसीएस की परीक्षा 

 दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त मेरठ का नाम किया रोशन 

 मेरठ। शुक्रवार को घोषित हुए पीसीएस की परीक्षा में एक बार फिर से बेटिंयों ने परचम लहराया है। 364 सीटों में से 110 सीटें बेटियों ने प्राप्त की है। जिसमे से 105 तो अकेल यूपी की है। शेष पांच अन्य राज्य की है। टॉप टेन में आठ बेटिंया आयी है। उसी में से एक मेरठ की शिखा शर्मा है। जिसमें  पिता चाय बेचने का काम करते है। 

 चन्द्रलोक निवासी शंकर दत्त शर्मा की दो बेटिंया है। एक बेटा है। जो नेशनल हॉकी प्लेयर है। एक बहन प्रीति शर्मा हाऊस वाइफ है। शिखा ने दसवी तक की पढाई महावीर शिक्षा सदन से की है। बाहरवी की पढाई उन्होंने सेठ बीके माहेश्वरी की है। मेरठ कॉलेज से की है। शिखा का कहना है कि उन्होंने पिछले साल पीसीएस की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ ही नम्बर से रह गयी थी। उन्होंने कहा उन्होने हिम्मत नहीं हारी। इस बार कडी मेहनत की। जिसका रिजल्ट सबके सामने है। उन्होंने बताया उनकी सफलता के पीछे उनकी माता व पित व भाई बहन है। जिन्होंने उनका हौसला बढाए रखा। उन्होने बताया उन्हें दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी का पद  मिला है। उन्होंने कहा वह आगे भी  मेहनत करती रहेगी। वही अपनी बेटी की इस सफलता पर शिखा को बधाई देने वालों को तांता लगा रहा । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts