नाबालिग के शव को घसीटने के मामले ने पकड़ा तूल

 प्रदर्शनकारियों ने फूंका कलियागंज थाना
कोलकाता (एजेंसी)।पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में पिछले सप्ताह किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और पुलिसकर्मियों द्वारा उसका शव घसीट कर ले जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। अब इस घटना का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों ने कालियागंज थाने में आग लगा दी है।
पुलिस ने इस घटना के बारे में ताजा जानकारी देते हुए बताया कि कथित तौर पर आदिवासी और राजबंशी समुदायों से जुड़े लोगों ने पुलिस का करते हुए मंगलवार दोपहर को 'थाना घेराव' किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और थाने पर पथराव भी किया। कलियागंज के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जब भीड़ पर लाठीचार्ज किया तो उन लोगों ने थाने में आग लगा दी। इस दौरान एक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि हम स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
इससे पहले, सोमवार को इस मामले में एएसआई रैंक के चार चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल के पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें तीन एएसआई कालियागंज थाने में और एक रायगंज थाने पर तैनात है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts