पोषण पर गोष्ठी का आयोजन, मोटे अनाज का महत्व बताया

स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र के बारे में जानकारी दी गई
मेरठ, 4 अप्रैल 2023 । विकासखंड सरूरपुर पर सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर पोषण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मोटा अनाज स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा एवं सक्षम आंगनबाड़ी के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं आंगनबाड़ी केंद्र के कुछ स्वस्थ बालक बालिकाओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
 कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता सैनी ने  बताया- पोषण पखवाड़ा 20 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक चलाया गया। परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें मोटा अनाज स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा एवं सक्षम आंगनबाड़ी के बारे में जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में मुख्य सेविका प्रेमा दुग्ताल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं आंगनबाड़ी केंद्र के कुछ स्वस्थ बालक बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आरपी सिंह ने कुपोषण दूर करने एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं पांच बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान मौजूद रहे। मनोज चौहान ने बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल विकास विभाग की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता,  कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी नजर मोहम्मद ने स्वास्थ्य के बारे में वर्तमान समय में चल रहे संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने व्यंजन  टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts