देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए महान सैनिकों  के बच्चों को देगा शोभित विश्वविद्यालय निशुल्क शिक्षा 


मेरठ। 
शोभित विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफ डॉ अभिषेक डबास ने बताया कि शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( नेक "ए" ग्रेड डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मेरठ का प्रमुख उद्देश्य एक अनुकूल, सक्षम शैक्षणिक माहौल बनाना है। जिससे युवा पीढ़ी को वर्तमान प्रणाली के तर्क में एकीकरण की सुविधा मिल सके और ऐसे शैक्षिक साधन विकसित किए जा सकें जिनके द्वारा छात्र-छात्राएं सभी चुनौतियों का सामना गंभीरता के साथ कर सकें। युवा छात्रों के प्रयासों, कड़ी मेहनत और उपलब्धि को स्वीकार करने की एक पहल के रूप में  विश्वविद्यालय को कई छात्रवृत्ति योजनाओं की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। 

शोभित विश्वविद्यालय देश की सुरक्षा करते हुए शहीद हुए महान सैनिकों के  बच्चों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए बाबू विजेंद्र शौर्य सम्मान के रूप में  सत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। जिसके अंतर्गत योग्य छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य शुल्कों  एवं आवास की सुविधा भी निशुल्क प्रदान कर रहा है। इसके अलावा देश की सेवा कर रहे अन्य सिपाहियों  के बच्चों को भी  अलग से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts