नीम के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्त्पन्न करने के लिए आयोजित की जा रही प्रतियोगिता
छात्र-छात्राएं 15 मई तक नीम के वृक्ष की लोकेशन सहित, नाम व पते की जानकारी कराये उपलब्ध-डीएफओ
मेरठ। मेरठ शहर में लगातार कम होते जा रहे नीम के पेड़ो को संरक्षित करने के उदेश्य से जिला मेरठ में वर्तमान मे बूंद फाउंडेशन तथा विभाग ने जिले के सभी नागरिक, स्कूली छात्र/छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाए आदि के सहयोग से नीम के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्त्पन्न करने के उदेश्य से पहली अनोखी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे है, जिसमे कक्षा 5 से ऊपर के सभी लोग नीम के वृक्ष के साथ सेल्फी/फोटो, उसका स्थान (व्हाट्स एप्प लोकेशन या नजदीकी लैंडमार्क) भेजें, इसके साथ ही कक्षा 5 तक के सभी छात्र/छात्राये पहली अनोखी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते है, जिसमे उन्हें एक वीडियो क्लिप के माध्यम से नीम के वृक्ष का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है बताना होगा।
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बताया कि बूंद फाउंडेशन ट्रस्ट तथा वन विभाग मेरठ के संयुक्त प्रयास से, मेरठ शहर में लगातार कम होते जा रहे नीम के पेड़ो को संरक्षित करने के उदेश्य से जिला मेरठ में वर्तमान मे बूंद फाउंडेशन तथा विभाग ने जिले के सभी नागरिक, स्कूली छात्र/छात्राओं, स्वयं सेवी संस्थाए आदि के सहयोग से नीम के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्त्पन्न करने के उदेश्य से पहली अनोखी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहे है, जिसमे कक्षा 5 से ऊपर के सभी लोग नीम के वृक्ष के साथ सेल्फी/फोटो, उसका स्थान (व्हाट्स एप्प लोकेशन या नजदीकी लैंडमार्क) भेजें, इसके साथ ही कक्षा 5 तक के सभी छात्र/छात्राये पहली अनोखी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते है, जिसमे उन्हें एक वीडियो क्लिप के माध्यम से नीम के वृक्ष का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है बताना होगा।
जिस छात्र या छात्रा का वीडियो सर्वश्रेष्ठ होगा उसको बूंद फाउंडेशन द्धारा स्मार्ट वॉच पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। फोटो/वीडियो, अपना नाम व पते के साथ बूंद फाउंडेशन सहायता न. 9837355355 या ई-मेल आई0 डी0 boondforlife@gmail.com या वन विभाग के मोबाइल नं0-9410861386 या ई-मेल आई0 डी0 forestmeerut@gmail.com पर 15 मई 2023 शाम 5ः00 बजे तक क्र0सं0, नाम, उम्र, मो0नं0, पता, नीम के वृक्ष की लोकेशन/व्हाट्स ऐप लोकेशन लैंडमार्क के साथ, निकटतम नीम के वृक्षो की संख्या (यदि उपस्थित हो) तथा वृक्ष की आयु (यदि ज्ञात हो) प्रारूप में भेज सकते है। अधिकतम फोटो भेजने वाले व्यक्ति को फाउंडेशन द्धारा 2100/- रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा, प्रतियोगिता का परिणाम 20 मई को घोषित किया जाएगा तथा पुरस्कार वितरण 22 मई (अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता दिवस) को किया जाएगा, साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।


No comments:
Post a Comment