खो-खो का फाइनल मुकाबला शिवाजी विवि बनाम औरंगाबाद  विवि के बीच खेला जाएगा  

 मेरठ । चौ़ चरणसिंह विष्वविद्यालय, में अन्तर क्षेत्रिय अन्तर विवि खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता 2022-23 के क्वाटर फाईनल व सेमीफाईनल मैच खेले गये। फाइनल मुकाबला शिवाजी विवि ओरगांबाद के बीच खेला जाएगा। 

 शुरूआत क्वाटर फाइनल मुकाबले में हुई।  शिवाजी विवि कोल्हापुर बनाम वीर बहादुर पूर्वाचल विवि जौनपुर 15-13 का स्कोर 2 अंक व 5 मिनट शेष  रहते शिवाजी  विवि कोल्हापुर विजयी।दूसरा मुकाबले में मुम्बई विवि मुम्बई बनाम मंगलोर विवि मंगलोर 20-15 का स्कोर रहा 5 अंक से मुम्बई विवि मुम्बई विजयी।तीसरा मैच सावित्री बाई फूले विवि पूना बनाम सीसीएसयू मेरठ 13-12 का स्कोर 01 अंक से सावित्री बाई फूले विवि पूना विजयी।डॉ बीआरए विवि औरंगाबाद बनाम जीएनडीयू अमृतसर 13-11 का स्कोर 2 अंक डॉ बीआरए विवि औरंगाबाद विजयी।

इसके बाद सेमी फाइनल मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला शिवाजी विवि कोल्हापुर बनाम मुंबई विवि के बीच खेला गया। जिसमें शिवाजी विवि ने विजयी प्राप्त किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सावित्री बाई फूले वि वि पूना बनाम डा बीआर ए विवि औरगांबाद के बीच खेला गया। जिसमें डा बीआर ए विवि ने फाइनल में प्रवेश किया। 

रविवार को फाइनल व तीसरे व चौथे स्थान के मुकाबले सुबह खेले जाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉं जीएस रूहल के अतिरिक्त भारतीय खो खो संघ के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन डॉ असगर अली,, ग्वालियर से डा़ॅं रणधीर सिंह रूहल, पूर्व एआईजी मप्रपुलिस, डॉ भीष्म सिंह, डॉं राधेश्याम तोमर, डॉ सीमान्त दुबे, डॉ़ दुलीचन्द महला, डॉ अवधेष कुमार, डॉ डीसी मोर्य, डा सन्दीप, कुमार, डा शशी  भारती, मनोज त्यागी, बिजेन्द्र कुमार, सलीम, इकरामुददीन  आदि उपस्थ्ति रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts