श्रद्धा पंडित के स्वीटी तेरा ड्रामा मचा दे हंगामा गीत पर युवाओं ने लगाए ठुमके

-आज रात का सीन बना ले गीत पर युवा खूब थिरके

-मृदंग 2023 में एमआईटीयंस पर चढ़ा मस्ती का सुरूर

मेरठ। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज से युवा दिलों पर छाने वाली मशहूर सिंगर श्रद्धा पंडित ने शनिवार को परतापुर बाईपास स्थित एमआईटी में लाइव प्रस्तुति से युवाओं के होश उड़ा दिए। चारों तरफ मस्ती का सुरूर, इस तरह रहा कि वंस मोर, वंस मोर की आवाज गूंज उठी। मौका था मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव मृदंग 2023 का, जिसमें श्रद्धा पंडित ने एक से बढ़कर एक गाने सुनाकर और अपने अंदाज से छात्र-छात्राओं के जोश को परवान चढ़ा दिया।
देर शाम तक कॉलेज परिसर में मस्ती का आलम छाया रहा। मंच रंगीन रोशनी से नहाया था, सीटियों का शोर और मोबाइल से फोटो लेने की होड़ मची थी, जैसे-जैसे शाम होती गई आवाज का जादू और छात्रों का उत्साह दुगना होता गए।
दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग 2023 के समापन की शाम सिंगर श्रद्धा पंडित के इंतजार में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज में आंखे बिछाए बैठे थे। स्टेज पर पहुंची श्रद्धा पंडित ने अपने सुरों को सीधे युवाओं के दिलों तक पहुंचाना शुरू किया। श्रद्धा पंडित ने अपने चर्चित गीतों की लड़ी में अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 का गीत ससुराल गेंदा फूल से शुरू किया।
छात्र छात्राओं के उमड़े हुजूम और जोश को बढ़ाते हुए सिंगर श्रद्धा पंडित ने पानी वाला डांस,आज रात का सीन बना ले,मी जिगर दा टुकड़ा हाय मी जिगर दा टुकड़ा,कुड़ी मैं ब्यूटी क्वीन,दिल का करार,रंग देनी आदि गीतों से पूरी महफ़िल लूटी।
अंत में बरेली की बर्फी मूवी फ़िल्म का उनका गीत "स्वीटी तेरा ड्रामा मचा दे हंगामा" गीत सुनकर छात्र-छात्राओं को थिरकने के लिए विवश कर दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ आलोक चौहान,डायरेक्टर डॉ सोमेंद्र शुक्ला,मीडिया प्रभारी अजय चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ नीरज कांत शर्मा,कोऑर्डिनेटर रितिमा, डॉ गौरव शर्मा, नीरज प्रताप,आरजे तन्वी महत्वपूर्ण योगदान रहा।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts